छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh: सफाई व्यवस्था रखें बेहतर-आयुक्त चंद्रवंशी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सोमवार की सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए।


सबसे पहले राजापारा राजमहल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक, हांडी चौक और चक्रपथ का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मोहल्ले वासियों से कचरा गाड़ी समय पर आने, समय पर पानी चालू होने पर्याप्त पानी मिलने सहित सफाई व्यवस्था पर चर्चा की।

इस पर लोगों से मिले फीडबैक के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री रमेश तांती को दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के दिशा निर्देश पर भी चर्चा की गई और आवश्यकता के कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश तकनीकी विभाग को दिए गए।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button