मकर संक्रांति मनाने घर आई थी शादीशुदा बेटी, पिता ने बनाया हवस का शिकार
श्योपुर: एमपी के (madhyapradesh) श्योपुर जिले (sheopur) में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल जिले के विजयपुर में कलयुगी पिना ने अपनी ही 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी को हवस का शिकार बनाते हुए, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद अपनी मां के साथ थाने पहुंची बेटी (Daughter) ने अपने पिता (Father) पर बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है.
[img-slider id="274450"]
दरअसल घटना विजयपुर थाने के गोपालपुरा गांव की है. घटना के बाद पीड़ित बेटी अपनी मां को लेकर विजयपुर थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वहीं दुष्कर्म का शिकार हुई बेटी की शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
मायके आई हुई थी बेटी
दरसअल विजयपुर के गोपालपुरा गांव में मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए पीड़िता अपने मायके आयी हुई थी और अपने पिता के घर में थी. जबकि पीड़िता की मां अपने मायके में गयी हुई थी. पीड़िता घर में अपने बहन भाइयों के साथ रह रही थी और देर रात के वक़्त पिता के सर पर हैवानियत का भूत चढ़ गया और शैतान बन चुके पिता ने घर में रह रही 20 साल की विवाहिता बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर डाला.

पुलिस में मामला दर्ज कराया
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी मां को पिता की करतूत की आप बीती सुनाई और बेटी के साथ हुई घटना के बाद आरोपी पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी मां को पिता की करतूत की आप बीती सुनाई और बेटी के साथ हुई घटना के बाद आरोपी पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है.