हिमाचल प्रदेश की एक अदालत में न्यायाधीश ने बलात्कार के आरोपी को यह कहते हुए बेल देने से इनकार कर दिया कि ‘ना का मतलब ना’ ही होता है। दरअसल, इस शख्स पर एक 17 साल की लड़की से रेप का आरोप है और उसने कोर्ट में यह दलील दी थी कि वह लड़की को जानता था और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। कोर्ट ने यह भी कहा कि इतना साधारण सा वाक्य कुछ पुरुषों के लिए समझना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है।
हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ में नाबालिग पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज करवाने के बाद आरोपी को बीते साल 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोप के मुताबिक, 17 दिसंबर को पीड़िता बस का इंतजार कर रही थी और तभी आरोपी ने उसे अपनी जीप में घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। पीड़िता जब जीप में बैठी तो आरोपी ने कथित तौर पर गाड़ी का रास्ता बदल लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उससे रेप किया।
जज अनूप चित्कारा ने अपने आदेश में इस बात का जिक्र किया कि लड़की ने आरोपी को ‘ना’ कहा था। हालांकि, आरोपी ने लड़की से जबरन संबंध बनाने चाहे और उसे शादी का प्रस्ताव भी दिया। जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसे सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद लड़की बस से घर पहुंची और अपनी मांग को पूरी वारदात बताई जिसके बाद परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज कराई।
न्यायाधीश चित्कारा ने कहा, ‘न का मतलब न होता है- यह आसान सा वाक्य कुछ पुरुषों को समझना सबसे मुश्किल लगता है। नहीं का मतलब हा नहीं होता है, इसका मतलब यह नहीं कि लड़की शर्मीली है, इसका मतलब यह नहीं कि लड़की चाहती है कि लड़का उसे मनाए, इसका मतलब यह नहीं लड़के को लड़की के पीछे पड़े रहना होगा। ‘ना’ शब्द को स्पष्टीकरण या फिर प्रामाणिकता की जरूरत नहीं है। यह इतने पर ही खत्म होता है और पुरुष को रुकना होता है।’
जज ने आदेश देते समय यह भी कहा कि लड़के के छूते ही लड़की ने मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसमें कहीं भी न तो मर्जी है और न ही एक-दूसरे को महसूस करने की इच्छा। जज ने यह भी कहा कि लड़की चाहती तो आसानी से अपने घरवालों से यह सब छिपा सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जो इस मामले की सच्चाई की ओर इशारा करता है।
Read Next
3 days ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
1 week ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
1 week ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
1 week ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
1 week ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
4 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
29th August 2025
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
26th August 2025
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
Back to top button