मध्यप्रदेश ने बनाया देश का सबसे बड़ा बम, पलभर में दुश्मन के बंकर और एयरपोर्ट को कर देगा तबाह
खमरिया: मध्यप्रदेश ने देश का सबसे बड़ा बम बनाया है। देश की ताकत बढ़ाने म्युशियन इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी खमरिया ने 500 किलो के GP बम यानि General Purpose Bomb बनाए हैं। ये बम इतने विध्वंसक हैं कि आसमान से गिरने के बाद बड़े से बड़े बंकर को तबाह कर सकते हैं।
[img-slider id="274450"]
एक बम पाकिस्तान के किसी भी एयरपोर्ट को पलभर में उड़ा सकता है। इन बमों की मारक क्षमता और ताकत देश की सुरक्षा बेड़े को और मजबूती प्रदान करेगी। ओएफके पहुंची एयरफोर्स की टीम शुक्रवार को इन 48 बमों के साथ डिपो के लिए रवाना हो गई।
इस बम का पूरा डिजाइन और निर्माण फैक्ट्री में ही हुआ है। आयुध निर्माणी के जनरल मैनेजर एसके सिन्हा के मुताबिक, 500 किलो GP बम का उत्पादन एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे वायु सेना की ताकत और बढ़ेगी।



