11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

मवेशी तस्करी कर रही तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित हो कर पलट गई,,मौके पर भागे अज्ञात वाहन चालक,,,

जशपुर नगर।। शहर के नजदीक ग्राम बालाछापर में मवेशी तस्करी कर रही तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस दुर्घटना में दो गौ वंशजो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त वाहन में 8 गौ वंशज भरे हुए थे। दुर्घटना के बाद,अज्ञात चालक,वाहन और घायल मवेशियों को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना रात के समय हुआ होगा। कड़ाके की सर्दी में रात भर खुले आसमान के नीचे पड़े रहने से घायल मवेशियों की स्थिति गम्भीर हो गई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे पलटे हुए पिकप को उठवा कर,नीचे दबे हुए मविशियो को निकाला गया। इस बीच,घटना स्थल पर पहुँचे पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने घायल मवेशियों का इलाज किया । इलाज के बाद,4 गौ वंशज की स्थिति सामान्य हो गई। जबकि दो अभी गम्भीर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गौ तस्करी के लिहाज से जशपुर जिला वेहद संवेदनशील है। झारखंड और ओड़िसा की अन्तर्राज्यी सीमा में स्थित इस जिले में तस्करों पर काबू पाना,पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनोती बनी हुई है। मवेशी तस्करी की आशंका पर ही जिले में मवेशी बाजार को बन्द किया गया था। प्रदेश में मबेशियो की तस्करी की घटनाओं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दे चुके है। लेकिन,जशपुर जिले में जिस तरह तस्करी का यह खेल चल रहा है,उसे देखते हुए,फिलहाल पुलिस प्रशासन की साख दांव पर लगी हुई है।

Related posts

छातामुड़ा वार्ड क्रमांक 41 में विधायक प्रकाश नायक के3 हाथो धान खरीदी कार्य का हुआ शुभारंभ

Aapki Aawaz

साजिद खान निगरानी बदमाश घोषित, 218 गुंडा-बदमाशों की खुली फाइल…

ADMIN DESK

Police Recruitment Free Training: बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, पुलिस भर्ती के लिए अधिकारी ही दे रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण

ADMIN DESK

Leave a Comment