आखिर ओपी चौधरी कब तक अपनी जमीन तलाशने में जुटे रहेंगे
रायगढ़। भाजपा के रायगढ़ जिले के कद्दावर नेता और आईपीएस से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखने वाले ओपी चौधरी पिछले चुनाव में खरसिया विधानसभा से भाजपा के लिए विधायक की उम्मीदवारी की थी जिसमें बड़े मतों से हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद चौधरी ने खरसिया विधानसभा से मोह भंग हो गया था पार्टी आलाकमान के आदेश पर रायगढ़ के पांचों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटे रहे वही भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर कई रैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई या फिर यूं कहें कि भाजपा के जितने भी बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं उसमें ओपी चौधरी के नेतृत्व में ही हुए हैं हालांकि रायगढ़ विधानसभा में ओपी चौधरी की एक अलग पैठ है भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता ओपी चौधरी को पसंद करते हैं इसके अलावा जहा लोग या युवा पीढ़ी स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में कांग्रेसमें शामिल होने की झड़ी लगी है वही कुछ दिनों से ओपी चौधरी के नेतृत्व में नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में गोपाल सिंह मंडल अध्यक्ष के सक्रियता से सैकड़ों कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पहुँच कर भाजपा में शामिल हुए वहीं वार्ड नंबर पांच में भी कई युवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इसे तात्पर्य होता है कि भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ विधानसभा में ओपी चौधरी की पूछ परख काफी हद तक अच्छी है
स्थानीय जमीन तलाशने में लगे चौधरी।
ओपी चौधरी को रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।ओपी चौधरी को रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी को पसंद करते हैं और निःसदेश ओपी चौधरी के अगुवाई में रायगढ़ विधानसभा में पार्टी की मजबूती मिली है भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ विधानसभा चुनाव में एक नया चेहरा देकर पाटी कार्यकर्ता को सदेश दे सकती है और ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विधानसभा सीट को जीतने में कामयाबी मिल सकती है वहीं चौधरी अन्य विधानसभा सीट पर भी ध्यान रख सकते हैं खैर देखना है की पार्टी का निर्णय और ओ पी चौधरी का निर्णय कब तक लोगों के सामने आता है



