छत्तीसगढ़न्यूज़

महादेव बुक अब प्रत्याशियों की हार-जीत पर खिला रहे सट्टा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। पूरे देश मे पैर पसार चुका महादेव बुक अब पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर भी सट्टा शुरू किया है। ऐप पर लोगों को सट्टा लगाने के लिए कई ऑफर भी दिए गए है। किस राज्य में कितनी सीट, कौन सी पार्टी जीतेगी, कौन हारेगा ऐसे कई विकल्प ऐप में दिए गए है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी सहित कई राजनीतिक दलों का बाकायदा प्रोफाइल भी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महादेव बुक ने सट्टा शुरू किया है। मध्यप्रदेश में 103 सीट से कम जितने पर 100 रुपये पर डबल याने कि 100 रुपये दिए जाने का ऑफर दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम के लिए भी भाव तय किये गए है। मालूम हो कि महादेव ऐप को लेकर देश के कई राज्यों में ऐप से जुड़े लोगों के ठिकानों में ईडी की रेड कार्रवाई जारी है। महादेव ऐप किंग छत्तीसगढ़ निवासी सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल के खिलाफ 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी है। सौरभ चन्द्राकर दुबई में रह कर वहीं से इस ऐप को अपने गुर्गों के माध्यम से भारत मे संचालित कर रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button