छत्तीसगढ़

प्यार के लिए दोनों बागी बने, घर से भागकर शादी की, दो महीने में टूटा रिश्ता, पति ने जेवरात हड़प लिया, सोशल मीडिया में पत्नी की न्यूड फोटो डालकर ब्लैकमेल भी…

बिलासपुर. प्यार के लिए युवक-युवती दोनों बागी बन गए. दोनों घर से भाग गए. दो माह पहले ही दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. दो महीने के बाद ही रिश्ते में खटास शुरू हो गया. पत्नी पति से झगड़कर मायके चली गई. पति ने न्यूड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा. पत्नी को घर आने के लिए कहता रहा. पत्नी नहीं मानी तो पति ने इन्स्टाग्राम में पत्नी की न्यूड फोटो अपलोड कर दी. पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है. जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध था. दोनों एक ही जाति के भी हैं, फिर भी परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसके चलते करीब 2 माह पहले युवक और युवती अपने घरों से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. प्रेम विवाह करने के बाद दोनों पति-पत्नी किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद युवती उसे छोड़कर अपने मायके आ गई. इस बात से नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाई और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी. साथ ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button