माँ काली विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे हिन्दू, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
नई दिल्ली:
बता दें कि हिंदूवादी संगठन आज सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर रैली कर रहे हैं। ये रैली जंतर-मंतर में जाकर खत्म होगी। मां काली के अपमान का इल्जाम लगाकर भी हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म निर्माता लीना भी लगातार विवादित ट्वीट कर रही हैं। ताजे ट्विट में उन्होंने कहा कि उनकी काली तो हिंदुत्व को ध्वस्त करने वाली है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
हिंदू संगठनों के लोग ‘संकल्प मार्च’ में तिरंगा लहरा रहे हैं और ‘जय श्री राम’ का उद्धोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस मार्च में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा भी मौजूद हैं। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने कहा है कि इस ‘संकल्प मार्च’ के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आए हैं। उन्हें इस प्रकार से निशाना या हमला नहीं किया जा सकता है। हमें टारगेट करने वालों पर कार्रवाई की जाए। संकल्प मार्च के चलते मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।



