
आपने ये तो सुना होगा कि मां किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों का साथ नहीं छोड़ती है। लेकिन बिहार के दरभंगा की मां ने इससे बढ़कर भी एक कार्य करके दिखा दिया है। आपको ये भी पता है कि सरकार, डॉक्टर और वैज्ञानिक तक इस बात को कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमित से सोशल दूरी बहुत जरूरी है। लेकिन कोरोना समेत इन सभी पाबंदियों पर मां की ममता भारी पड़ गई। दरभंगा (Darbhanga) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ‘Medical College And Hospital’ (डीएमसीएच) से पूरा मामला समाने आया है। यहां पांच महीने के कोरोना संक्रमित बच्चे (Corona Infected Children) के लिए मां का फर्ज देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह महिला खुद कोरोना निगेटिव है। इसके बावजूद यह महिला अपने कोरोना संक्रमित मासूम बच्चे को ना केवल अपने सीने से लगा कर रख रही है। बल्कि उस संक्रमित बच्चे को स्तनपान भी करवा रही है।



