बाहर खड़े रहे 2 और 5 साल के मासूम बच्चे, कार के अंदर BF के साथ रंगरलिया मनाती रही माँ

नई दिल्ली: एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों को कार के बाहर खड़ा कर दिया. जबकि, खुद कार में अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने लगी. यह घटना अर्जेंटीना (Argentina) के ला प्लाटा में स्थित पेरेयरा इराओला पार्क से सामने आई है. El Litoral की एक खबर के अनुसार, महिला ने बच्चों से कार के ही बाहर प्रतीक्षा करने के लिए कहा और कार के दरवाजे बंद करके प्रेमी के साथ रोमांस करने लगी.

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कार के अंदर 5 वर्षीय छोटी बच्ची अपने दो साल के भाई के साथ बाहर खड़ी है और दोनों कार के अंदर झांकने का प्रयास भी कर रहे हैं. इस दौरान बच्चे काफी हैरान और परेशान दिखाई देते हैं. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे अपनी कार में झांकते हुए अपनी मां से भीतर आने के लिए पूछ रहे हैं. किन्तु उनकी मां उन्हें नज़रअंदाज़ कर रही थी. इस दौरान बच्चों ने कार का दरवाजा खोलने का भी प्रयास किया, मगर वो उसे खोल नहीं पाए. क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था. इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई. उन्होंने उस महिला और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को बाद में पता चला कि वह व्यक्ति उन बच्चों का पिता नहीं हैं. इसके बाद पूछताछ में 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह इस युवक से कुछ दिन पहले ही मिली है. किन्तु अभियोजक गैब्रिएला मातेओ ने कहा कि इस मामले में उस युवक की भी उतनी ही गलती है जितनी महिला की. इन दोनों पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण जैसे चार्ज लगाए जा सकते हैं. अभियोजक ने कहा कि दोनों बच्चों को अभी केयर सेंटर में रखा गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपों की लिस्ट जारी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button