छत्तीसगढ़न्यूज़

मितानिन पारा बैठक में नए मितानिन की हुई नियुक्ती

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


कोसीर । सारंगढ मुख्यालय के गांव मौहाढोढ़ा में मितानिन पारा बैठक की आयोजन हुई बैठक में गांव के सक्रिय महिलाएं पंच -सरपंच शामिल हुए। गांव में पूर्व मितानिन श्रीमती चम्पा सहिस की निधन हो गई थी उनके निधन से गांव में मितानिन की जो सेवाएं थी वह गांव के लोगों को नहीं मिल पा रही थी ।इस विषय को ध्यान में रखते हुए ब्लाक समन्वयक श्रीमती मीना लहरे ने बैठक आयोजित कर गांव में मितानिन की भूमिका और उनके उद्देश्य पर बैठक में उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए गांव में मितानिन की महत्व को बताए ।पारा बैठक में मौहाढोढा के मितानिन के लिए श्रीमती रामकुमारी सिदार पति दामोदर को नियुक्त किया गया ।वही मितानिन की सेवाएं और उनके महत्त्व को समझाएं मितानिनों का कोई वेतन मान नहीं रहता बस वे प्रोत्साहन राशि पर समाज की सेवा करते है । श्रीमती रामकुमारी सिदार की मितानिन नियुक्ति पर उनके पारा -मुहल्ले की सक्रिय महिलाओं ने बधाई दी है ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button