छत्तीसगढ़न्यूज़

Raipur Crime : देशभर में लाखों रुपए की ठगी,1 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर : सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देशभर में लाखों रुपए की ठगी करने वाला 1 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्मो के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर देश भर में लाखों रुपए ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर प्रार्थिया महिला को अपने झांसे में लेकरअपना शिकार बनाया था। मैसेंजर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से चेट कर धीरे-धीरे हासिल कर महिला का विश्वास व मोबाईल नंबर लिया था । आरोपी प्रार्थिया से व्हाटसएप कॉल में बात करता था। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे व झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया था । आरोपी प्रार्थिया से 48,570/-रुपए की ठगी किया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विशेष टीम को लगाया आरोपी की गिरफ्तारी में गया था। ठगी के तरीके से ही नाइजीरियन गिरोह के होने की प्रारंभ से आशंका थी ।दिल्ली में टीम द्वारा कैम्प करते हुये लगातार कार्य कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी चुकुमा इमेके मूलत: नाइजीरिया देश निवासी का है। आरोपी प्रार्थिया को गुमराह करने हेतु अलग – अलग मोबाईल नंबर व व्यक्तियों के नाम से संपर्क करता था। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 6 नग मोबाईल फोन, 2 नग पासपोर्ट, 2 नग लैपटॉप एवं 2 नग एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button