अन्य

पुल से नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 छात्रों की हुई मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें भाजपा विधायक विजय रहांगदले का बेटा आविष्कार रहांगदले भी शामिल था। सोमवार को रात 11:30 बजे के करीब वर्धा के सेलसुरा में तेज रफ्तार कार पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि ये सभी लोग छात्र थे और वर्धा जा रहे थे।

विधायक के बेटे आविष्कार समेत सभी छात्र सांगवी के एक मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। वह वर्धा के रास्ते पर थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और एक पुल के नीचे जा गिरी। दरअसल एक जंगली सुअर कार से टकरा गया और उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से खो गया। इसके चलते कार पुल से नीचे जा गिरी और दुखद हादसे में 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। सभी के एग्जाम हाल ही में खत्म हुए थे और उसके बाद वह एक पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button