देश विदेशन्यूज़

यहां पेड़ पर उगते हैं पैसे! मनचाही मुरादें पूरी करने दूर-दूर से आते हैं लोग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

यदि आपको पैसों का पेड़ मिल जाए तो फिर आप क्या करेंगे ? शायद आप अपने सपने को पूरा करने में लग जाएंगे। मकान, कार, बैंक-बैलेंस वगैरह-वगैरह… बचपन में मां-बाप की ओर से अक्सर आप ये ताना सुने होंगे कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते।   दरअसल, यूके के स्कॉटिश हाइलैंड पीक में एक ऐसा पेड़ है जो पैसों से लदा हुआ है

पैसों से लदे इस पेड़ का इतिहास 17 सौ साल पुराना है। ये एक ऐसा पेड़ है, जिसके हर डाल और पूरे तने पर सिक्के गूदे हुए हैं। लोगों में इस पेड़ को लेकर काफी आस्था है। लोग दूर-दूर से इस पेड़ पर सिक्के चिपकाने आते हैं। कहा जाता है कि इस पर सिक्के चिपकाने से हर मुराद पूरी होती है। वहीं कुछ का मानना है कि इस पेड़ पर भूत बसते हैं। वहीं कुछ इस धार्मिक पेड़ मानकर इसकी पूजा भी करते हैं।

हर गुजरते दिन के साथ इसमें लगे पैसों की गिनती भी बढ़ती जा रही है। अब आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये कोई मजाक नहीं है। सच में एक ऐसा पेड़ है जो पैसों का है। हालांकि, ये बात अलग है कि इसमें लगने वाले पैसे नेचुरल तरीके से नहीं उगते।  कहा जाता है कि इस पेड़ पर सिक्के चिपकाने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button