बुजुर्ग महिला ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का मामला, अगली सुबह आरोपी ने कर ली आत्महत्या

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक चौकाने वाली घंटा सामने आई है। जी दरअसल यहाँ एक 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया था, लेकिन अब इस मामले में चौकाने वाली जानकारी मिली है। जी दरअसल पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने ही वाली थी कि उससे पहले आरोपी का शव फंदे से झूलता मिला। बताया जा रहा है उसी रात को पीड़ित महिला ने मृतक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह पूरा मामला बीते बुधवार का है। जी दरअसल बीते बुधवार के दिन सुबह शाजापुर जिले के ग्राम उगली में मंदिर के पास पेड़ पर झूलता एक 65 साल के बुजुर्ग शख्स का शव मिला और शव मिलते ही सनसनी मच गई।

वहीं उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह पता चला कि 1 दिन पूर्व मंगलवार रात मृतक के खिलाफ गांव की ही 75 वर्षीय महिला ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था। वहीं इस मामले में शुजालपुर सिटी थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम उगली में 75 साल की महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि करीब 7 साल पहले उसके पति का देहांत हो चुका है। वहीं उसकी तीनों बेटियों का विवाह होने के बाद वह अपने बेटे और बहू के साथ ग्राम उगली में रहती है। बीते मंगलवार को महिला गांव स्थित अपने घर पर बेटे और बहु के साथ घर पर ही थी लेकिन इसी बीच शाम करीब 5 बजे गांव में ही रहने वाले 65 साल के देवी उर्फ देवी राम अहिरवार घर आए और जर्दा खाने के लिए घर से बाहर चलने को कहा।

अपनी शिकायत में वृद्ध महिला ने बताया कि जब वह देवी राम के साथ घर के बाहर कुछ दूर पहुंची तो देवी राम ने देव महाराज के होटल के पीछे ले जाकर पीड़िता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवीराम के खिलाफ बीते मंगलवार रात 9 बजे प्रकरण दर्ज किया लेकिन सुबह पुलिस को सूचना मिली कि देवी राम ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस इस पूरे मामले में शुरू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button