युवा कांग्रेस जशपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन कल नई कार्यकारणी गठित के बाद जिले भर के युवाओं का होगा जमावड़ा…प्रभारियों के समक्ष कार्यकर्ता रखेंगे अपनी बात

जशपुरनगर: जिला युवा कांग्रेस जशपुर का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 तारीख शुक्रवार दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के बगीचा में सुनिश्चित किया गया है। जिलाध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि जिला युवा कांग्रेस जशपुर के तत्वावधान में युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता सम्मेलन बगीचा में 9 तारीख को रखा गया है जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा सम्भाग के प्रभारी श्री अनुपम फिलिप और जशपुर युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री दीपक मिश्रा सह प्रभारी सुश्री पूर्णिमा सेमरिया का आगमन हो रहा है। प्रभारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की जाएगी जहां जिले भर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गण पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि आने वाले समय मे युवा कांग्रेस को और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना है इन सब बातों पर चर्चा चलेंगी साथ ही कार्यकर्ता अपनी बात रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button