ये है दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत उड़ा देगी होश

इस समय पूरे देश में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क लगाने और उचित दुरी बनाने के लिए कहा जा रहा है। वहीँ इस बीच कई प्रकार के मास्क बिक रहे हैं। अब आज हम आपको एक ऐसे मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत महंगा है। जी दरअसल युवेल कोविड-19 प्रोटेक्‍शन मास्‍क है जो दुनिया का सबसे महंगा मास्‍क है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मास्‍क की कीमत 1।5 मिलियन डॉलर है। खबरों के अनुसार इस मास्‍क को इजरायल के सबसे पुराने ज्‍वैलरी ब्रांड युवेल ने तैयार किया है।

इसमें क्रिस्‍टल मास्‍क भी शामिल है जो महंगे मास्‍क की श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि इस अनोखे मास्‍क को कई बहुमूल्‍य पत्‍थरों से सजाया गया है। इसी के साथ गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी शॉप ने खास तरीके के मास्क तैयार किए हैं। यहाँ बने हुए मास्क की कीमत 1।5 लाख से लेकर 4 लाख तक है। वैसे अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मास्क में ऐसा खास क्या है, जो इनकी कीमत आसमान छू रही है।

तो हम आपको जानकारी के लिए यह बता दें कि इन मास्क में हीरे जड़े हुए हैं। केवल यहीं नहीं बीते साल लगे लॉकडाउन में पुणे के एक शख्स ने कोरोना से बचने के लिए सोने का मास्क बनवाया था। इस मास्क को बनाने में करीब 2 लाख 90 हजार रुपए खर्च हुए, इसका वजन करीब साढ़े पांच तोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button