छत्तीसगढ़न्यूज़

योग एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने आप को पूर्ण सुरक्षित रख सकते हैं= अध्यक्ष शर्मा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में नगर पालिका खरसिया के तत्वाधान में आयोजित किया गया योगाभ्यास
*खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर योग का किया शुभारंभ
खरसिया । हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है. भारत के साथ-साथ योग की ताकत को अब पूरी दुनिया मान रही है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है. योग से शरीर के साथ-साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है. दुनिया को सेहतमंद जिंदगी जीने का संदेश देने के लिए हर साल आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
*इसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर सरकार द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया गया । योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया । योग कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार से प्रशिक्षित केशव प्रसाद पटेल, लव कुमार गबेल तथा होरी लाल निषाद योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया ।
*वही इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा कहा की योग एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। योग के द्वारा हम अपने आप को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से सुदृढ़ बना सकते हैं।  योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने भी में मदद करता है। निरोगी काया मानव जीवन का अमूल्य धन है ।
*उक्त योग शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे, तहसीलदार, अभिषेक पटेल बीएमओ,  BEO ए के भारद्वाज,  समस्त पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, एल्डरमेन, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, नीरज पटेल, राम शर्मा, गोपाल शर्मा, रितेश शर्मा, विकास अग्रवाल विक्कल, संतोष, डब्लू शर्मा, रामकिशुन आदित्य, रमेश अग्रवाल,  नगर पालिका कर्मचारी, बालमंदिर स्कूल की शिक्षिकाये, कन्या शाला के शिक्षक एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button