
Elephants alert : हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त कर चट कर गए अनाज, परिवार दहशत में…
जशपुर। Elephants alert जिले के पत्थलगांव वन परिक्षत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीती रात भोजन की तलाश में भटक रहा एक हाथी गांव में घुस आया। उसने एक घर को नष्ट कर दिया और वहां रखे अनाज को भी चट कर गया।
बता दें कि पत्थल गांव वन परिक्षेत्र के सराइटोला गांव में एक हाथी विचरण कर रहा था। देर रात भोजन की तलाश में वह एक घर के अंदर घुस गया। मकान क्षतिग्रस्त हो गया और हाथी ने वहां रखे आनाज को भी चट कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भी हाथी को वहां खदेड़ने में असफल रही। टीम ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
