योजनाओं से संबंधित मुख्यमंत्री बघेल के पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा

आप की आवाज
दिनेश दुबे
*योजनाओं से संबंधित मुख्यमंत्री बघेल के पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा*
*युवक कांग्रेस हुई आक्रोशित,सिटी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत*
बेमेतरा=मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित लगे फ्लेक्स को फाड़े जाने का मामला सामने आया। योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की फोटो लगी पोस्ट को फाड़े जाने की जानकारी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगी,
आक्रोशित युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रतीक दुबे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित असामाजिक तत्वों के ऊपर कार्यवाही किए जाने की मांग रखी।
शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सूर्य नमस्कर चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी युक्त पोस्टर लगा हुआ था जिसे किसी आसामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ा गया है ।इसके विषय में सिटी कोतवाली में युवक कांग्रेस द्वारा ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही प्रतीक दुबे ने यह भी कहा की इस तरह की घटिया हरकत करने वाले को युवक कांग्रेस की ओर से स्पष्ट चेतावनी है कि वह ऐसी तुक्ष हरकतों से बाज आए अन्यथा युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे।
ज्ञापन देते वक्त युवक कांग्रेस के अजय सेन, वतन मिश्रा ,मनीष वर्मा ,भीकम साहू ,शुभम राजपूत ,संस्कार शर्मा ,देव गर्ग सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button