रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी लैलूंगा विधानसभा स्तरीय बैठक व नुक्कड़ सभा मे शामिल

ओपी चौधरी लैलूंगा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Raigarh News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 4 मई शनिवार को रायगढ़ लोकसभा के लैलूंगा विधानसभा स्तरीय बैठक व नुक्कड़ सभा मे शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को रिकार्ड मतों जिताने एवं नरेद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आग्रह किया।

Also Read: Raigarh News : आबकारी उडऩ दस्ता टीम ने अलमारी से निकाल लिए 1 लाख 20 हजार रूपये, एसपी दिव्यांग पटेल से हुई शिकायत

नुक्कड़ सभा गोढ़ी व तराईमाल मे कांग्रेस के पूर्व आदिवासी ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष खीरोद सिंह नायक,डोंगामौहा के उप सरपंच सुंदर लाल पटेल,खीरसागर मालाकार सहित

 

70 से अधिक दिग्गज कांग्रेसियो ने भाजपा के रीति नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रभावित होकर यूथ आईकॉन वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप जी की उपस्थिति में भाजपा परिवार में शामिल हुए।

 

ओपी चौधरी के आगमन पर गाजे बाजे आतिशबाजी फूलमालाओं से स्वागत अभिननंदन करने युवाओं ,महिलाओं,वरिष्ठगणो भाजपा कार्यकर्ताओं ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल रहा।

 

भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ भाजपा, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ओपी चौधरी,राधेश्याम राठिया जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हुआ।

ओपी चौधरी ने कहाकि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और भाजपा के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास,2 साल का धान बोनस,एक मुश्त धान की बोनस,महतारी वन्दन योजना,श्री रामलला दर्शन अन्य जनकल्याणकरी योजना 3 माह में किये विकास कार्यो की बताए।

 

विधानसभा स्तरीय बैठक में कहाकि मोदी जी की लहर ही नही सुनामी है फिर भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओ अति आत्मविश्वास में नही रहे, संजीदगी और विनम्रता पूर्वक जनता जनार्दन से घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को विजयी बनाने आशीर्वाद मांगे।

 

Raigarh News : राजनीति और लोकतंत्र में विनम्रता महत्वपूर्ण है सभी कार्यकर्ता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जनता से आशीर्वाद मांगे,दो बार मे इतना काम हुआ है तो तीसरी बार बहुत सारे काम होंगे।

 

ओपी चौधरी वित्त मंत्री

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button