छत्तीसगढ़न्यूज़

राजधानी में हुई लूट की घटना : टाटीबंध और भावनानगर में दो युवकों से लूट, पुलिस कर रही मामलों की जांच

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजधानी के टाटीबंध और भावनगर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों से लूट हो गई। दोनों ही घटनाओं में लुटेरे फोन लूटकर भाग निकले। पुलिस लूट के दोनों मामलों की जांच कर रही है। आस-पास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि टाटीबंध निवासी सत्यजीत झा का किराना दुकान है। वह रविवार शाम को पैदल अपने घर जा रहे थे। टाटीबंध चौक के पास पीछे से एक बदमाश आया। उसने धक्का देकर सत्यजीत को गिरा दिया। फोन लूटकर भाग निकला। सत्यजीत ने चीख पुकार मचायी।

आसपास वाले इकट्ठा हुए लेकिन लूटेरा फरार हो चुका था। सत्यजीत वहां से थाना गया। वहां लूट की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। दूसरी घटना भावना नगर की है। राकेश यादव 31 जनवरी की सुबह टहलने गया था। घर लौटते समय पीछे से एक युवक आया। उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके पहले कि युवक कुछ समझ पाता आरोपी उसके जेब से फोन निकालकर भाग निकला।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button