न्यूज़रायगढ़

CG News : खेत में फिर मिला हाथी का शव, जताई जा रही ये आशंका, जाँच में जुटी वन विभाग की टीम

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

बता दें कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली हाथियों का विचरण जारी है। बीती रात भोजन की तालाश में एक नर हाथी मेड़रमार कालोनी तक आ पहुंचा जहां एक खेत मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी तब उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का एक दल कालोनी के आसपास विचरण कर रहा है। कुछ हाथी कालोनी के आसपास पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button