सफलता की कहानी – ग्रामीण महिलाएं गौठान में विभिन्न मल्टी एक्टिविटी से जुड़कर बन रही आत्म निर्भर, गौठान को मल्टी-एक्टिविटी सेटर के रूप में विकसित करने हेतु महिलाएं दे रही अपना पूरा योगदान, समूह की महिलाएं गौठान में आयमूलक गतिविधियों से हो रहे लाभ से है उत्साहित
जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2021


जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गिनाबहार के गौठान से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी मेहनत एवं इच्छाशक्ति से स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रहे है। महिलाएं गौठान में जैविक खाद निर्माण, सुपर कम्पोस्ट, दोना पत्तल निर्माण, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, मोमबत्ती, डिटर्जेंट निर्माण सहित अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित कर रही है। जिसके अंतर्गत गौठान से जुड़ी दुर्गा समूह की महिलाएं खाद निर्माण के साथ ही सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। उनके द्वारा अब तक लगभग 25 क्ंिवटल से अधिक जैविक खाद का विक्रय कर चुकी है। इसी प्रकार मोमबत्ती निर्माण का कार्य कर रही जागृति समूह की महिलाओं को लगभग 10 हजार से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई है। सर्फ निर्माण कर रही चमेली समूह की महिलाओं को 8900 एवं दोना पत्तल उत्पादन का कार्य कर रही गुलाब समूह की महिलाओं को 12000 की आय प्राप्त हुई है। साथ ही गौठान क्षेत्र के अंतर्गत बने डबरी में एकता समूह की महिलाओं द्वारा इस वर्ष मछली पालन का कार्य भी किया गया है। इससे भी समूह की महिलाओं को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। साथ ही गौठान में आने वाले पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता हेतु चारागाह विकास कर नेपियर घास, मक्का, सहित अन्य फसलों की बुआई की गई है। ये सभी समूह की महिलाएं गौठान को मल्टी-एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने में अपना पूरा योगदान दे रही हैं। जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु सतत प्रयासरत है। उनके द्वारा महिलाओं को गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। समूह की महिलाएं अपनी आयमूलक गतिविधियों से हो रहे लाभ से उत्साहित है, वे आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रही है। साथ ही भविष्य में अपनी आजीविका संवर्धन गतिविधियों को विस्तारित करने तथा गौठान को आदर्श मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाने में लगी हुई है।



