छत्तीसगढ़

रायपुर : चुनौतियों के बावजूद कला साधना करना प्रेरणास्पद: सुश्री उइके

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सुश्री ढांढ ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित 

रायपुर, 28 फरवरी 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित कलाकार सुश्री साधना ढांढ ने भेंट कर उन्हें 11 मार्च से प्रारंभ होने वाली एकल कला प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। सुश्री ढांढ ने उन्हें बताया कि वे विगत 40 वर्षों से पेंटिंग, काष्ठ कला और फूल-पत्तियों से भगवान गणेश के चित्र बना रही हैं और अब तक सैकड़ों बच्चों, महिलाओं को इसका प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं। राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद वे इतने वर्षों से कला-साधना कर रही हैं, जो कि दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। सुश्री ढांढ ने राज्यपाल को अपने हाथों से बनाई गई लकड़ी की कलात्मक घड़ी भी भेंट की। इस अवसर पर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांढ, श्रीमती शेफाली पुरोहित उपस्थित थी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button