छत्तीसगढ़

रामविचार नेताम व छाया वर्मा का कार्यकाल अगले माह ख़त्म, 10 जून को चुने जाएंगे नए सांसद, छत्तीसगढ़ से कौन-कौन बनेंगे राज्यसभा सांसद, दावेदारों में लॉबिंग तेज…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की 2 सीटें भी शामिल हैं. भाजपा के रामविचार नेताम और कांग्रेस की छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है. चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी.

राज्यसभा के लिए 31 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 जून तक उम्मीदवार को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा. 10 जून को राज्यसभा के लिए मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. 10 जून को ही परिणाम जारी किए जाएंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत राज्यसभा जाने की इच्छा जता चुके हैं. डॉ. महंत ने कहा था कि मैं विधानसभा और लोकसभा जा चुका हूं. 11 बार चुनाव लड़ चुका हूं. ऐसे मैं राज्यसभा में एक बार सेवा करना चाहता हूं. यह मैं आज करूं या 5 साल बाद करूं यह अलग बात है.

90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं. ऐसे में दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है. चुनाव की घोषणा होते ही अब राज्यसभा जाने के दावेदारों की लॉबिंग शुरू हो गई है. कौन राज्यसभा जाएगा इसका अंतिम फैसला सीएम भूपेश बघेल को ही लेना है. राज्यसभा चुनाव में मतदान का फार्मूला है. रिक्त सीटों की संख्या में 1 जोड़कर कुल विधायकों की संख्या का विभाजन किया जाता है. आए नतीजों में फिर 1 जोड़कर न्यूनतम वोटरों की संख्या तय होती है. इसे इस तरह भी समझ सकते हैं. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर चुनाव होने हैं. 2 में 1 जोड़कर संख्या 3 हो जाती है. अब विधायकों की कुल संख्या यानी 90 को 3 से भाग देने पर 30 भागफल आएगा. इस 30 में 1 जोड़ा तो संख्या 31 होगी. यानी किसी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button