रायगढ़ : जिला तैलिक समाज एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, गंगाधर साहू बने जिलाध्यक्ष

रायगढ़। श्री श्री 1008 बाबा सत्यनारायण की तपोस्थली कर्मा-कृष्ण मंदिर, कोसमनारा में 10 अक्टूबर 2026 को जिला तैलिक समाज एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में सर्व तैलिक समाज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित घनश्याम प्रसाद साहू और प्रदेश सह संगठन मंत्री जागृत कुमार अटलखाम की गरिमामय उपस्थिति रही।

गठन के दौरान गंगाधर साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

गठित कार्यकारिणी में गीता राम साहू और साधराम साहू को उपाध्यक्ष, दिलीप साहू को सचिव तथा कन्हैया साहू और नरेश महाकाल को सह सचिव एवं संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अमृतलाल साहू को सह संगठन मंत्री, पूरा लाल साहू को कोषाध्यक्ष, पदमन कुमार साहू को समन्वयक और सूरत राम साहू को सह समन्वयक बनाया गया।

वहीं, युवा प्रभारी के रूप में कुमारी हिमानी साहू, कुमारी कमलेश्वरी साहू, प्रकाश साहू और करण साहू का मनोनयन किया गया।

जिलेभर से सामाजिक बंधु-भगिनी हुए शामिल

कार्यक्रम में जिले के सभी तहसीलों और परिक्षेत्रों से समाज के बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीपति लाल साहू, चंद्रकांति साहू, मनोरथ पुरसेठ, कौशिल्या साहू, बालचंद साहू, सीताराम साहू, नेतराम साहू, हीराधन साहू, संतोष साहू, रामलाल साहू, बलराम साहू, शंकर प्रसाद साहू, भगवती प्रसाद साहू, देवेंद्र पुरसेठ, परमानंद साहू, तुलसी साहू, रोहित कुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, कर्म सिंह साहू, देवघर साहू, कन्हैया लाल साहू, डोलेश्वर साहू, विजय लक्ष्मी साहू, सुनीता देवी साहू, मालिक राम साहू, चमेली साहू, विश्राम लाल साहू, बसंती साहू, मोहनलाल साहू, नारायण प्रसाद साहू, केतन कुमार साहू, डुअल साहू और सुजाता साहू सहित अनेक सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी के गठन से समाज के सदस्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आपसी समन्वय मजबूत करने की दिशा में नई पहल की उम्मीद जताई गई।

Back to top button