
रायगढ़ : जिले के तहसील तमनार के ग्राम गारें में सड़क की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू की गई जिसमें ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चे भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार गारें गांव पहुंच कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सड़क के मुद्दे पर कंधे से कंधा मिला कर लड़ने का आश्वासन दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तहसील तमनार के ग्राम गारें के अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार राधेश्याम शर्मा हरिहर पटेल राजेश मरकाम महेश पटेल शिव पटेल अक्षय नायक अमृत भगत राजेश गुप्ता जन चेतना रायगढ़ से राजेश त्रिपाठी एवं भारी संख्या में ग्राम मूड़ागांव पेलमा पाता सराईटोला के ग्रामीण महिला पुरुष औऱ स्कूली बच्चे शामिल हुए समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी थी लेकिन स्थानीय प्रशासन के कोई अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे





