न्यूज़

Shocking : चोरी-छिपे गर्लफ्रेंड के साथ अस्पताल में काम करता था वार्डब्वॉय, अकेले में कर रहे थे…, तभी आ गई महिला डॉक्टर, और…

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी अस्पताल में वार्डब्वॉय ने उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को डांटने पर एक महिला चिकित्सक को कथित रूप से कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात रविवार देर रात गंगापुर रोड पर स्थित एनआईएमएस अस्पताल में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता चिकित्सक सोनल डराडे ने वार्डब्वॉय और उसकी महिला मित्र को डांटा। उससे नाराज होकर वार्डब्वॉय ने कैंची से उसके गले एवं पेट पर हमला कर दिया। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी।’’ उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हालत स्थिर है और वह खतरे के बाहर है। उन्होंने कहा , ‘‘ आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button