
कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, दैनिक राशिफल से जानिए
राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना चाहिए। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन।
ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के चाल पर ही राशिफल ही आंकलन किया जाता है। आज 29 नवंबर, 2022 मंगलवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। आज के दिन देशभर में विवाह पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। राशिफल के अनुसार आज के सभी राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सतर्क रहना होगा। इससे कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज बुद्धि की मदद से किए गए कार्यों का उचित फल मिलेगा। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी या मित्र से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग या उदर विकार के कारण परेशानी मिल सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग या उदर विकार के कारण परेशानी मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल
किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक समस्या भी आ सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल
रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल
ऋणात्मक विचारों पर अंकुश लगाएं। उसके कारण ही आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। संतान या जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मीन दैनिक राशिफल
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।