गांव में IPL मैच पर लगवा रहा था दांव, पुलिस ने मारी रेड
जांजगीर चांपा।
दरअसल, जुआरी बिरगहनी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल और 950 रुपये को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बिरगहनी गांव निवासी लक्ष्मीनारायण बंजारे, जर्वे रोड के पास बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छ्ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।



