छत्तीसगढ़

रायगढ़ में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में धान जब्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान प्रशासनिक और विभागीय टीमों ने बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है।

कोयलंगा में किराना दुकान से 11 क्विंटल धान जब्त

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को रायगढ़ तहसील के ग्राम कोयलंगा में मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आयुष किराना स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में अवैध रूप से रखा गया 26 कट्टा धान (लगभग 11 क्विंटल) मिला, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

लैलूंगा और कापू में भी कार्रवाई

इसके अलावा 27 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लैलूंगा में कार्रवाई करते हुए सुरंगपानी निवासी शंकर यादव के पिकअप वाहन से 70 बोरी धान जब्त किया, जिसे टीएसएस लैलूंगा में विक्रय के लिए लाया गया था।

वहीं, धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू में खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने गुप्ता किराना के गोदाम में दबिश देकर 180 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।

आगे भी जारी रहेगी निगरानी

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन और अनियमित खरीद-बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ जांच और जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button