रायगढ़ में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़: “महादेव पान मसाला” सेंटर पर रेड, हजारों पैकेट जब्त

रायगढ़। जिले में नकली ब्रांड के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर क्षेत्र में छापा मारा। इस कार्रवाई में हजारों नकली सिगरेट पैकेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब ₹61,310 आंकी गई है।


आईटीसी की शिकायत से खुला मामला

मामला तब सामने आया जब आईटीसी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि शहर में बड़े स्तर पर नकली सिगरेट बेची जा रही है। पुलिस ने पहले गुप्त तरीके से सैंपल खरीदकर जांच की, जिसमें गड़बड़ी सामने आई।


ग्राहक बनकर की गई जांच

15 अप्रैल को पुलिस ने सैंपल लेकर जांच की, जिसमें गोल्ड फ्लेक जैसे ब्रांड के नकली पैकेट मिले। “गोल्ड विमल” जैसे फर्जी नामों से ट्रेडमार्क उल्लंघन भी सामने आया।


रेड में दुकान और गोदाम से बरामदगी

  • 920 डिब्बे “गोल्ड विमल”
  • 111 और 96 डिब्बे “गोल्ड फ्लेक किंग”
  • 274 डिब्बे “व्हाइट फ्लेक्स”
  • 4 डिब्बे “गोल्ड किंग”
  • 307 खुले पैकेट

पुलिस ने दुकान के साथ गोदाम की भी तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया गया।


आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

दुकान संचालक लक्ष्मण दास जय सिंह (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस, ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पहली बड़ी ट्रेडमार्क कार्रवाई

जिले में ट्रेडमार्क कानून के तहत इसे पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। यह रेड एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।


पुलिस ने साफ कहा है कि नकली सामान बेचकर लोगों को धोखा देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button