न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

● *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर शहर के प्रमुख चौंक चौराहों के साथ आऊटर पर रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया । यातायात पुलिस के जवानों द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई । इस दौरान तीन सवारी, ओव्हर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत 25 वाहन चालकों पर कार्रवाई किया गया । चालानी कार्यवाही दौरान यातायात डीएसपी सुशांतो बनर्जी उनके स्टाफ के साथ मौजूद रहे। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि एसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर यातायात व थानों की टीमों द्वारा प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है । तेज गति, शराब सेवन कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना सड़क हादसों का प्रमुख कारण है जिसे लेकर यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन चौक चौराहों एवं आउटर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button