छत्तीसगढ़न्यूज़

बगीचा सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा के लिए हुआ समिति का गठन…. भव्य रूप से मनाया जाएगा नवरात्रि महापर्व…..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा के नगर पंचायत बगीचा दुर्गा मंदिर प्रांगण में 3 सितंबर 2022 दिन शनिवार को दुर्गा पूजा समिति बगीचा द्वारा बैठक आहूत की गई, जिसमें बगीचा के मां दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास एवं भव्य रुप से दुर्गा पूजा (नवरात्र महापर्व) दशहरा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा, इस हेतु नए समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज जैन एवं सचिव पप्पू सोनी को नियुक्त किया गया। समिति के संरक्षक मंडल के लिए पारसनाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मुकेश शर्मा, दिलीप सिन्हा, भगवानों यादव, बजरंग अग्रवाल, परमानंद गुप्ता, मधुसूदन भगत, राजीव जिंदल, कृष्णा गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, पवन जैन को बनाया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने युवा वर्ग, व्यापारी बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, माताओं, बहनों से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर सभी बड़ चढ़कर हिस्सा लें और अपनी भागीदारी निभाएं जिससे हम सभी यह नवरात्र महापर्व भव्य रुप से मना सकें। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि जिन किन्ही श्रद्धालुओं को (पति पत्नी सहित) पूजा के लिए बैठना हो वह अपना नाम यथाशीघ्र समिति के पास लिखवा ले। और जिन किन्ही श्रद्धालुओं को माता को प्रसाद चढ़ाना हो वह भी अपना नाम समिति के पास आकर लिखवा ले। अखंड ज्योति कलश स्थापना व्यवस्था के लिए श्रीमती गीता सिन्हा, दिनेश शर्मा, वरुण जैन, आशीष गोयल, हेमचंद गुप्ता को समिति के द्वारा नियुक्त किया गया है अतः जिन श्रद्धालुओं को अखंड ज्योति कलश स्थापना कराना हो वह कृपया समिति से संपर्क करें ।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button