रायगढ़

अंग्रेजी शराब दुकान के पास नाली में मिली लाश , पुलिस की टीम मौके पर पहुँचे जांच में जुटी


रायगढ़ / घरघोड़ा छाल मार्ग बायपास के अंग्रेजी शराब दुकान के पास नाली में पड़ी शव मिलने से गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया था आसपास के लोगो का जमावड़ा लग गया था

आज सुबह 2 जनवरी को घरघोड़ा थाना प्रभारी शरद चन्द्रा को घरघोड़ा छाल रोड बायपास अंग्रेजी दुकान के पास नाली में शव मिलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शरद चन्द्रा टीम के साथ मौके पर पहुँच गए है । पुलिस ने मृतक की पहचान कर लिया है वह इलाहबाद का बताया जा रहा है और छाल में रह कर भारी वाहन चलता था आगे की कार्यवाही में जुट गए है ।

नाली में मिला युवक कत्थे रंग का शर्ट और जूता पहने हुए है बताए अनुसार उक्त युवक रात में नशे की हालत में होना बताया जा रहा है । सिर और चेहरे पर चोट के निशान है नाली में गिरने की वजह से लगाना बताया जा रहा है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा!

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button