छत्तीसगढ़न्यूज़

थाना-हरदीबाजार, पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिपोर्ट के तुरंत बाद गिरफ्तार…

◆घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं लैपटॉप को आरोपी के कब्जे से किया गया बरामद

◆आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

नाम पता आरोपीः-
शेखर राठौर पिता दिलेश राठौर उम्र 19 वर्ष साकिन टिकरीपारा मुड़ापार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)

कोरबा छत्तीसगढ़ – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 04.02.2023 को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया घटना दिनांक 18.07.2022 को दोपहर के समय कॉलेज से मुड़पार अपने घर जा रही थी तब आरोपी शेखर राठौर द्वारा पीड़िता को उसके घर ले जाने के बहाने लिफ्ट देकर नेवसा के जंगल में ले जाकर सुनसान जगह में पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद उसी दिन पीड़िता की अश्लील फोटो खींचकर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपी शेखर राठौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 14/2023 धारा धारा 376 (2)(ढ),509(ख) भादवि.,4,6,12 पॉक्सो अधिनियम कायम कर

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम मुड़ापार में उपस्थित है और लुक छिप रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, आरोपी शेखर राठौर को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाश बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button