देश विदेश

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, इन सदाबहार गीतों ने ‘दीदी’ को बनाया अमर

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं लता ने 6 फरवरी को अपनी आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से न सिर्फ सिनेमाजगत में बल्कि पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सिनेमाजगत के सितारे तक लता को याद कर रहे हैं। लता मंगेशकर को उनके चाहने वाले ‘दीदी’ बुलाते थे। बता दें कि लता दीदी ने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी। लता ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि विभिन्न भारतीय भाषाओं में गानों को अपनी आवाज दी। लता मंगेशकर ने अब तक 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। ऐसे में एक नजर उनके उन नगमों पर जिनके बिना बॉलीवुड अधूरा है।

ए मेरे वतन के लोगों

लुका छिपी

मैं चली मैं चली

लग जा गले

मेरे साया साथ होगा

शीशा हो या दिल हो

जानें क्यों लोग मोहब्बत

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button