11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

रायगढ़ चपले नेशनल हाईवे में पिकअप की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

खरसिया। शनिवार रात रायगढ़-चपले नेशनल हाईवे में पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की उसके बाईक के नीचे इस कदर दबकर मौत हुई कि सायलेंसर से वह कई जगह जल भी गया। यह हादसा भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। 108 को फोनकर फरार पिकअप चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़-चपले राष्ट्रीय राजमार्ग के शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पिकअप और मोटर सायकिल (क्रमांक-सीजी 13 यूई 9366) से भिड़ने की घटना में बाईक सवार युवक की जान ही चली गई। मृतक की बाईक के सामने वाईजर में बाबा और साहिल लिखा है। वहीं, उसके मोटर सायकिल का पंजीयन ट्रेस करने से खुशीराम राठिया बता रहा है। बताया जाता है कि ग्राम मुरा और नवापारा के बीच एनएच में हुए हादसे की सूचना एक पिकअप ने 108 नंबर डायल कर दिया और एम्बुलेंस जब मौके पर पहुंची तब तक वह अपने मोबाइल फोन का स्विच ऑफ कर भाग निकला।

Navigation Menu

खरसिया ब्रेकिंग/ नहीं थम रहे खूनी पहिये.. नेशनल हाईवे में पिकअप की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत
19/12/2021खरसिया, हादसा

रायगढ़, 19 दिसंबर। शनिवार रात रायगढ़-चपले नेशनल हाईवे में पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की उसके बाईक के नीचे इस कदर दबकर मौत हुई कि सायलेंसर से वह कई जगह जल भी गया। यह हादसा भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। 108 को फोनकर फरार पिकअप चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़-चपले राष्ट्रीय राजमार्ग के शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पिकअप और मोटर सायकिल (क्रमांक-सीजी 13 यूई 9366) से भिड़ने की घटना में बाईक सवार युवक की जान ही चली गई। मृतक की बाईक के सामने वाईजर में बाबा और साहिल लिखा है। वहीं, उसके मोटर सायकिल का पंजीयन ट्रेस करने से खुशीराम राठिया बता रहा है। बताया जाता है कि ग्राम मुरा और नवापारा के बीच एनएच में हुए हादसे की सूचना एक पिकअप ने 108 नंबर डायल कर दिया और एम्बुलेंस जब मौके पर पहुंची तब तक वह अपने मोबाइल फोन का स्विच ऑफ कर भाग निकला।

वहीं, लोगों का कहना है कि युवक ग्राम काशीचुआं के बाजार से रक्सापाली की तरफ जा रहा था तभी नवापाली पूर्व के पास रोड में बिजली टॉवर के पास वह पिकअप की गिरफ्त में आ गया। चार पहिया वाहन से टकराते ही युवक अपनी ही बाईक के नीचे दब गया, जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से गर्म सायलेंसर से भी जल गए हैं। हालांकि, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर थाना प्रभारी अपने मातहत के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मृतक की शिनाख्त गिंडोला निवासी लकेश्वर राठिया के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध भादंवि की धारा 304 ए के तहत मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

लोको पायलटों का स्थानांतरण आदेश रदद् करने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन अपने परिवार के साथ मिल कर धरना प्रदर्शन

Aapki Aawaz

छत्तीसगढ़: शिक्षक और हेडमास्टर के प्रमोशन पर रोक, HC में स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती और पदोन्नति नियम-2019 को चुनौती

Aapki Aawaz

मारपीट की रिपोर्ट कराने चौकी पण्डरापाठ जा रहे ससुर को उसके दामाद ने विवाद करते हुये जोरदार धक्का देकर सड़क में गिराते हुये गंभीर चोंट पहुंचाया…. इलाज के दौरान ससुर की हुई मौत…. आरोपी दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADMIN DESK

Leave a Comment