न्यूज़राजनीती उठापटक

Sonia Gandhi ले सकती है राजनीति से छुट्टी ! बोलीं – मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस में मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। इनके द्वारा कुछ उद्योगपतियों को लगातार बढ़ाने से देश की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुने जाने के लिए कांग्रेसजनों का आभार जताया। वहीं अधिवेशन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये कांग्रेस में संभव है कि जो कभी ब्लाक कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष था, वो राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया। मैं आज अधिवेशन को संबोधित करते हुए भावुक हूं। अधिवेशन को पूर्व महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोष, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू ने संबोधित किया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राहुल गांधी ने नफरत के खिलाफ प्यार की यात्रा की एक नई रोशनी पेश की है। राहुल गांधी ने तमाम विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच एक सफल यात्रा की और देशवासियों की तकलीफों को महसूस किया, उसे करीब से देखा। आज कांग्रेस पार्टी उत्साह और ऊर्जा से भर चुका है। इस यात्रा ने भारत को एक किया है।

वहीं खरगे ने बीजेपी पर हमला बोलेते हुए कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को रोकने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर ईडी के छापे मारे गए। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और कांग्रेस पार्टी ने डटकर मुकाबला किया। आज सफल अधिवेशन हो रहा है, इसके लिए भूपेश बघेल और पूरी पार्टी को बधाई। आज हमें इसी तरह लड़ने की जरूरत है। देश में आज एक तरफ तोड़ने की संस्कृति चल रही है और दूसरी तरफ जोड़ने की संस्कृति चल रही है। देश में आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

नोटबन्दी, कोरोनो, जीएसटी, महंगाई ने देश का कमर तोड़ दिया है। 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए। लेकिन इसी बीच मोदी सरकार के मित्र लगातार ऊपर जाते रहे। बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा देश की तमाम चीजें बेची जा रही है। धरती से आकाश तक बेचने का काम चल रहा है। निजीकरण का खेल देश में चल रहा है। देश में आज सैकडों गरीब-मजदूर प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं। इस सरकार को अब चेतावनी देनी चाहिए। सबको एकजुट होना होगा। देश के एससी-एसटी, अल्पसंख्यक सबको एक होकर लड़ना होगा। गरीबों पर 13 और आदिवासियों पर 31 प्रतिशत अत्याचार बढ़े हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस महाअधिवेशन सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी (CWC) के चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी के संविधान मेें संशोधन करने पर सहमति बनी अधिवेशन मेें शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सोनिया और राहुल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सरकार के मंत्रियोें और पार्टी पदाधिकारियोें ने जोरदार स्वागत किया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button