रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल की राज्यपाल अनुसुइया उइके के साथ चर्चा खत्म हो गई है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल और राज्यपाल की चर्चा करीब 45 मिनट तक चली। राज्यपाल से चर्चा करने के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रतनिधि मंडल ने आरोप लगाया है कि 1 करोड़ 30 लाख लोगों को होने वाले वैक्सीनेशन की जानकारी नहीं मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल समेत सांसद-विधायको ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर उन्होंने प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कहा कि- ‘हमने राज्यपाल को बताया है कि यह सरकार विपक्ष को अपमानित कर रही है। इसके अलावा वैक्सीनेशन में परेशानियों की बात राज्यपाल के सामने रखी गई है। हिंदुस्तान के अन्य राज्य वैक्सीन खरीद रहे हैं तो ऐसे में छत्तीसगढ़ को क्या परेशानी है क्यो पैसे बचा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा- ‘मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर में बदला है इसका निकृष्ट उदाहरण है कि कहीं दस लोगों की मौत हो गई तो भूपेश जी ने शराब बेचनी शुरू कर दी।’ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि- पूरी दुनिया में एकमात्र सरकार है जो विपक्ष से डरी हुई है। इसके अलावा उन्होंने शराब की होम डिलिवरी के लिए बनी ऑनलाइन साइट के क्रैश होने पर कहा यह पोर्टल हमेशा के लिए क्रैश हो जाए।
Read Next
2 hours ago
चांपा में जमीन घोटाला : पूर्व सरपंच दंपति पर 30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, दोनों फरार
2 hours ago
कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डॉक्टर से ₹4.89 लाख की ठगी, बालाघाट की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
20 hours ago
बीजापुर में नक्सली हमला: भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या, शव के पास छोड़ा पर्चा
20 hours ago
कोंडागांव में तालाब से मिला युवक का शव, सफाई के दौरान मिली लाश से मचा हड़कंप
23 hours ago
मुख्यमंत्री साय ने विश्व मानक दिवस पर बढ़ावा दिया गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों को
23 hours ago
भिलाईबाजार में एसईसीएल बैठक के बाद बवाल: अधिकारी और ग्रामीण के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
1 day ago
एनटीपीसी से एग्रीमेंट कर 120 किमी दूरी पर डंप करने वाला टेंडर ठेकेदार शहर से महज 20 किमी की दुरी पर कर रहा फ्लाईएस डंप… ❓
2 days ago
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
3 days ago
सीएमडी कॉलेज में देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका गया
3 days ago
पाली क्षेत्र में कोयला परिवहन के नाम पर अवैध वसूली का खेल, खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल
Back to top button