छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें किया नमन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर, 27 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाला जी आजादी के महानायक लाल-बाल-पाल में से एक थे,जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। लाला जी अपनी स्पष्टवादिता और अटूट राष्ट्र प्रेम के कारण बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। श्री बघेल ने कहा कि लाला जी का बलिदान खाली नहीं गया, लाला जी की शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ऐसे वीर अमर बलिदानी लाला जी का देश सदा ऋणी रहेगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button