छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 04 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री विनोद दुआ भारतीय टी.वी. पत्रकारिता के पुरोधा थे। वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे। पत्रकारिता के असंख्य छात्रों ने उनसे प्रेरणा ली, उनकी शैली को अपनाया और सफल हुए। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री बघेल ने श्री विनोद दुआ के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button