छत्तीसगढ़

रायपुर में लड़की को मारी गोली.. सहेली का जन्मदिन मनाकर लौटते समय दो अज्ञात युवकों ने चलाई गोली

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर गोलीकांड की वारदात हुई है। इस बार बदमाशों ने युवती पर गोली चलाई हैं। बताया जा रहा हैं कि सहेली का जन्मदिन मनाकर लौट रही एक युवती को अज्ञात युवकों ने पहले छेड़खानी की। इसके बाद उसे जान से मारने गोली चला दी।

वारदात में युवती को हाथ में गोली लगी है। उसे देर रात इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर युवती को गोली मारने की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 पुलिस ने बताया कि महावीर नगर निवासी ऋतिका इसरानी अपनी सहेली पूजा का जन्मदिन मनाने के लिए वीआईपी रोड स्थित होटल फिल इन द ब्लैंक पहुंची थी। बर्थडे मनाने के बाद ऋतिका, पूजा और उसकी एक सहेली फरीन होटल के बाहर बात कर रहे थे कि उसी समय तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने ऋतिका का मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस बीच दो युवकों ने गोली चला दी।

 गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गोली ऋतिका के दाहीने हाथ की छोटी उंगली को भेदकर निकल गई। उसके बाएं हाथ की बांह में भी चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button