छत्तीसगढ़

रायपुर – हो सकता है बड़ा फैसला : कोरोना को लेकर दोपहर 12 बजे सर्वदलीय बैठक, समाज प्रमुखों से भी होगी वर्चुअल चर्चा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके और सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता सर्वदलीय बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी।

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली बैठकों में सभी राजनीतिक दलों और समाज प्रमुखों को राज्य शासन द्वारा अभी तक कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के तरीकों पर उनके सुझाव लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 14250 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और बीते 24 घंटे में 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 120 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5307 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

कल 14520 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 244 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 62 हजार 201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 118636 हो गई है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button