बकायेदारोेे पर विभाग सख्त, तेरह सौ चौदह उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन  

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी ने बिजली बिल की बकाया राशि वसूल करने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसमें उप संभाग लवन के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता एवं लाईनमेन के साथ जुटे हुए है। इस अभियान के तहत विद्युत कम्पनी ने शासकीय विभागों से बकाया बिजली बिल की राशि वसूल करने नोटिस दिया है। विद्युत विभाग उप संभाग लवन के अन्तर्गत 4 करोड़ 28 लाख रूपये वसूल किया जाना है। उप संभाग में 25 हजार 4 सौ 85 उपभोक्ता है। जिनमें से 13 सौ 14 उपभोक्ताओं का 1 करोड 23 लाख रूपये वसूल किया जाना था। समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर उक्त उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वही, 17 सौ 58 उपभोक्ताओं से 94 लाख 41 हजार रूपये वसूल किया गया है। दिसम्बर 2021 की स्थिति में 11 हजार 622 उपभोक्ताओं का 4 करोड़ 28 रूपये वसूल किया जाना है।
विद्युत बिल का बकाया वसूलने विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बकाया राशि वसूलने के लिए उपभोक्ताओं को लगातार समझाइश देने के बाद विभाग सख्त हो गया है। बड़े बकायदारों की बिजली काटना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बकायेदारों के घर पहुंचकर बकाया बिल वसूल रहे है। जिन उपभोक्ताओं के द्वारा समय से बिल जमा नहीं किया जा रहा है उनका कनेक्शन भी काटा जा रहा है। विभाग के द्वारा सामान्यतः दो हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है।
उक्त अभियान को सफल बनाने में सहायक यंत्री तुसार सुब्र विश्वास, कनिष्ठ यंत्री सूरज खटकर, मनोज साहू, राजू साहू लवन, प्यारे पटेल, ढेलू वर्मा, छबि साहू, भानु शुक्ला, राजेन्द्र वैश्य, आशीष, संजय, पिपिन, दुर्गा बर्मन का सहयोग मिल रहा है।
इनका कहना है।
बकाया वसूली के लिए अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से वूसली की जा रही है।
तुसार सुब्र विश्वास, सहायक यंत्री
      उप संभाग लवन
उप संभाग लवन के अन्तर्गत 25485 उपभोक्ताओं में से 11622 से 4 करोड 28 लाख रूपये वसूल किया जाना है, अभी तक 1314 उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया है, और 1758 उपभोक्ताओं से 94 लाख 41 हजार रूपये वसूल किया गया है।
सुरज खटकर, कनिष्ठ यंत्री
    उप संभाग लवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button