‘काले कानून’ को लेकर UP और MP में भी विरोध करें बीजेपी, वहां भी यही नियम लागू : भूपेश

 रायपुर। CM भूपेश बघेल ने भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग काले कानून छत्तीसगढ़ में लागू हुआ बोलकर प्रदर्शन किए। हमने केवल इतना कहा कि यदि कोई आंदोलन प्रदर्शन करें, तो शासन को जानकारी देकर अनुमति ले लें। क्योंकि आम जनता को इससे परेशानी होती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी यही नियम है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को वहां भी जाकर विरोध करना चाहिए। एक जगह गलत है, तो दूसरे जगह सही कैसे हो सकता है। भाजपा को आंदोलन महंगाई, कोयला संकट और ट्रेन बंद हुआ है इसे लेकर करना चाहिए। महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है, हर चीज के रेट बढ़ रहे हैं। भाजपा इसे लेकर मौन क्यों है।

‘प्रदेश सरकार की योजनाओं की देशभर में चर्चा’

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं की देशभर में चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पाद की कीमत सबसे ज्यादा मिल रही है। इसकी चर्चा देशभर में है। देश में हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति पर कहा कि देश में बिना जाति के लोग रहते हैं… सब लोगों का यह देश है। भाईचारा प्रेम का संदेश देना चाहिए है ना कि डर और भय का। आज सबसे ज्यादा जरूरी भारत माता की हम सेवा करें। यहां जितने लोग निवास करते हैं, वहीं तो भारत माता है। आज देश को जरूरत दरिद्र नारायण की सेवा करने की है।

‘3 बार मौका मिला, फिर भी जनता की नब्ज नहीं टटोल पाई बीजेपी’

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। 15 साल बीजेपी सत्ता में रही, लेकिन किसान मजदूर क्या चाहते हैं. उनको कुछ समझ नहीं आया। तीन-तीन बार उन्हें मौका मिला..आज हमारा अन्नदाता प्रसन्न हैं। राजीव गांधी के किसान न्याय योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। एक भी ऐसा किसान नहीं है, जिसे इसके तहत पैसा नहीं मिला हो। एक परिवार को यहां 35 किलो चावल मिल रहा है।

‘कांग्रेस ने आदिवासियों की रक्षा की’

 सीएम भूपेश ने पेसा कानून पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी शुरू से आदिवासियों को शोषित करती आई है। उनके समय में बस्तर से हजारों की तादाद में लोगों ने पलायन किया। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों की हित की रक्षा करती रही है। 15 साल में रमन सिंह पेसा कानून को लेकर नियम नहीं बना पाए।

3 विधानसभा और 3 जिलों का दौरा होगा

सीएम ने कहा कि सरगुजा संभाग के दौरे के बाद अब 3 विधानसभा और 3 जिले का दौरा होगा। राजीव गांधी किसान योजना की राशि 21 तारीख को किसानों के खाते में जाएगी। दौरे में लोगों से भेंट मुलाकात होगी… अधिकारियों की बैठक लेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी…लोगो की समस्याओं से रूबरू होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button