राशिफल 5 सितंबर: कन्या और मकर समेत इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

राशिफल-

मेष-मां से नजदीकी होगी। मां का साथ होगा। मां से मुलाकात संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है। कलह से थोड़ा बचना चाहिए। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार आपका सही चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

[img-slider id="274450"]

वृषभ-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा लेकिन प्रेम और व्‍यापार के क्षेत्र में आप आगे जा रहे हैं। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-आर्थिक निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से उलझें। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। चाहे सामाजिक हो, आर्थिक हो या शारीरिक हो। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी बहुत अच्‍छी दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। अज्ञात और काल्‍पनिक भय से भी परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी थोड़ी मध्‍यम दिख रही है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की भी प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा कर रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।

तुला-व्‍यवसायिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम लेकिन प्रेम-व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-यात्रा में लाभ संभव है। धार्मिक बने रहेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-शारीरिक जोखिम बिल्‍कुल न लें। नुकसान हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें, कृपा होगी।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रु परास्‍त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा लेकिन प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी होगी। सफेद वस्‍तु का दान करें।

मीन-बच्‍चों और स्‍वयं की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। पीली वस्तु का पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button