न्यूज़

राष्ट्रीय प्रसार मीडिया संस्थान में दीपावली समारोह एवं मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कार्यालय प्रतिनिधि

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रसार मीडिया संस्थान के हेड ऑफिस, नजफगढ़, दिल्ली में 5 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे दीपावली समारोह एवं मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

संस्थान की ओर से जारी आमंत्रण संदेश के अनुसार, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रसार मीडिया संस्थान के सभी पत्रकार बंधुओं, एसोसिएट साथियों एवं लीडर साथियों को सपरिवार और अपने नए अतिथियों के साथ सादर आमंत्रित किया गया है।

विशेष सम्मान होगा मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में उन साथियों का विशेष सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपना लेवल अपग्रेड किया तथा निर्धारित लक्ष्य पूरे किए हैं। संस्थान का मानना है कि साथियों की उपलब्धियों का सम्मान ही आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कार्यक्रम में सफलता का मार्गदर्शन भी
इस मिलन समारोह में केवल दीपावली की खुशियां ही नहीं बांटी जाएंगी, बल्कि कार्यक्रम में सफलता की दिशा और आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। सभी अतिथियों के लिए दीपावली उपहार की भी व्यवस्था की गई है।

महत्वपूर्ण सूचना
संस्थान ने सभी एसोसिएट साथियों से अनुरोध किया है कि वे अपना पहचान-पत्र गले में पहनकर आएं। सभी साथियों से समय पर पहुंचने और अपने साथियों की उपलब्धियों का सम्मान करने की अपील की गई है।

स्थान:
राष्ट्रीय प्रसार मीडिया संस्थान, RPJ बिल्डिंग
प्लॉट नंबर 3, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल
रोशनपुरा, नजफगढ़, नई दिल्ली – 110043
(छावला बस स्टैंड के पास, आर्मिंदर हॉस्पिटल के नजदीक)

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button